संदिली सिंह,रायपुर, छत्तीसगढ़/1नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
आंवला नवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ आंवला वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा,कि भारतीय परंपरा में आंवला वृक्ष को दिव्यता और औषधीय गुणों से परिपूर्ण माना गया हैं। उन्होंने कहा,कि आंवला नवमी,जिसे अक्षय नवमी भी कहा जाता हैं, धन, आरोग्य और समृद्धि का प्रतीक पर्व हैं।
मुख्यमंत्री साय ने बताया,कि मान्यता के अनुसार आंवला वृक्ष के नीचे भोजन करने और इसके फल का सेवन करने से स्वास्थ्य लाभ, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती हैं।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की,कि प्राकृतिक और औषधीय वनस्पतियों के संरक्षण के प्रति सजग रहें। मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रकृति हमारी संस्कृति का आधार हैं, वृक्ष हमारे जीवन के पोषक हैं। उनकी पूजा के साथ संरक्षण भी हमारा सामूहिक दायित्व हैं।”












