अस्पताल पहुंचकर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने जाना जशपुर विधायक रायमुनि भगत का हाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,16अक्टूबर2026

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने, आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र और पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना की।मंत्री राजेश अग्रवाल ने,विधायक रायमुनि भगत से आत्मीय संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंता व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की,कि विधायक जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार, शुभचिंतकों और जशपुर क्षेत्र की जनता के बीच लौटें। साथ ही उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना की।

🟠विधायक के स्वास्थ्य की ली जानकारी, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

अस्पताल में हुई मुलाकात के दौरान मंत्री अग्रवाल ने, विधायक रायमुनि भगत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा,कि किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण हैं। स्वस्थ होकर लौटने के बाद वे पुनः अपने सामाजिक और सार्वजनिक दायित्वों का निर्वहन कर सकें, यही कामना हैं।मंत्री ने विधायक के प्रति अपनी आत्मीयता व्यक्त करते हुए,उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की। उन्होंने उम्मीद जताई,कि जल्द ही उनकी तबीयत में सुधार होगा और वे अपने परिवार तथा क्षेत्रवासियों के बीच लौटेंगी।

🟠जनसेवा के प्रति समर्पण का किया उल्लेख

राजेश अग्रवाल ने विधायक रायमुनि भगत के जशपुर क्षेत्र की जनता से जुड़ाव और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण का उल्लेख किया। उन्होंने कहा,कि सार्वजनिक जीवन में जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी सहयोग, संवेदनशीलता और आत्मीयता की भावना महत्वपूर्ण होती हैं।उन्होंने कहा,कि एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनना मानवीय मूल्यों और आपसी विश्वास को मजबूत करता हैं। विधायक रायमुनि भगत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया,कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर अपने क्षेत्र की जनता के बीच लौटेंगी और विकास तथा जनहित से जुड़े कार्यों में पुनः सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

🟠माता रानी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना

मंत्री राजेश अग्रवाल ने माता रानी की कृपा और आशीर्वाद से विधायक रायमुनि भगत को उत्तम स्वास्थ्य, नई ऊर्जा और दीर्घायु प्राप्त होने की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि विधायक जल्द पूरी तरह स्वस्थ हों और अपने परिवार, समर्थकों तथा क्षेत्र की जनता के बीच लौटकर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएं।विधायक से मुलाकात के माध्यम से मंत्री अग्रवाल ने उनके प्रति अपनी शुभकामनाएं और संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ, सुखमय जीवन और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें