Nexis News

उपराष्ट्रपति,राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/6नवंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsउपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन,राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजभवन, रायपुर में आधुनिक असम के सांस्कृतिक क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी, भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. हजारिका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त की।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!