Nexis News

छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा क्रांति: अब हर घर बनेगा बिजलीघर

संदिली सिंह,रायपुर,7अगस्त 2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य को ऊर्जा आत्मनिर्भर और पर्यावरण के प्रति,संवेदनशील बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को,पूरे प्रदेश में तेजी से लागू किया जा रहा हैं। यह पहल सिर्फ ऊर्जा संकट का समाधान नहीं, बल्कि रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की ओर बढ़ता एक सशक्त कदम हैं।

🟠रूफटॉप सोलर से घर-घर रोशन:

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत,राज्य के हर उस घर की छत पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जहां इसके लिए पर्याप्त स्थान हैं। इस योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं को हर माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी, जिससे उनके बिजली बिल में उल्लेखनीय कटौती होगी। इसके अलावा अगर उत्पादन जरूरत से ज्यादा होता हैं,तो उपभोक्ता उसे बिजली ग्रिड को बेचकर अतिरिक्त आमदनी भी कमा सकते हैं।

🟠हर नागरिक की होगी भागीदारी:

इस योजना का लाभ वही नागरिक ले सकेंगे,जिनके पास वैध बिजली कनेक्शन और उपयुक्त छत हैं।आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी होगी। राज्य सरकार इसके लिए व्यापक जागरूकता अभियान चला रही हैं,ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना से जुड़ सकें।

🟠डबल सब्सिडी का लाभ: सीधा बैंक खाते में

इस योजना में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उपभोक्ताओं को डबल सब्सिडी दे रही हैं।

🔸️1 किलोवॉट से 3 किलोवॉट तक के संयंत्र पर

🔸️प्रति वॉट 45,000 से लेकर अधिकतम 1,08,000 रुपये तक की सहायता।

🔸️सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

🔸️यह सुविधा योजना को आम जनता के लिए सुलभ और किफायती बनाती हैं।

🟠स्वच्छ ऊर्जा से पर्यावरण संरक्षण:

छत्तीसगढ़ सरकार जीरो कार्बन एमिशन नीति को,साकार करने के लिए ग्रीन एनर्जी को प्राथमिकता दे रही हैं।

🔸️फिलहाल राज्य में 15% ग्रीन एनर्जी उत्पादन हो रहा हैं।

🔸️लक्ष्य: वर्ष 2047 तक इसे बढ़ाकर 45% करना।

इससे जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता घटेगी, जिससे कार्बन उत्सर्जन में भारी कमी आएगी। यह कदम आने वाली पीढ़ियों के लिए,स्वच्छ और हरित भविष्य की नींव रखेगा।

🟠रोजगार के नए अवसर भी होंगे सृजित:

सौर ऊर्जा क्रांति से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के द्वार खुलेंगे। सोलर पैनल निर्माण, स्थापना,रखरखाव और सर्विसिंग जैसे क्षेत्रों में, राज्य के युवाओं को प्रशिक्षण व काम मिलेगा। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

🟠योजना के प्रमुख फायदे:

🔸️केंद्र और राज्य सरकार की डबल सब्सिडी का लाभ

🔸️20–25 वर्षों तक मुफ्त और निरंतर बिजली

🔸️बिजली बिल से छुटकारा और आमदनी का नया          जरिया

🔸️बिजली कटौती से मुक्ति

🔸️पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा

छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा को लेकर जो पहल शुरू हुई हैं, वह सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन बनने की ओर हैं। अब हर घर न केवल रोशन होगा, बल्कि बिजली उत्पादक और आत्मनिर्भर भी बनेगा।

“सौर क्रांति” की इस यात्रा में छत्तीसगढ़ देश का मार्गदर्शक बनने की ओर अग्रसर हैं।

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!