Nexis News

आदिवासी विकास को नई दिशा देगा ‘आदि कर्मयोगी अभियान’: मुख्यमंत्री का निर्देश

संदिली सिंह,रायपुर,7अगस्त 2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने,बुधवार06अगस्त2025 को मंत्रालय स्थित महानदी भवन में ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए, कि प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य ग्रामों का समग्र विकास जनभागीदारी के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा,कि इस अभियान के अंतर्गत देशभर में 20 लाख स्वयंसेवकों (वॉलंटियर्स) के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं,जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की भी सक्रिय भागीदारी हैं।उन्होंने बताया,कि राज्य में 1,32,400 वॉलंटियर्स को प्रशिक्षित किए जाने का लक्ष्य हैं,जिसे जनजागरूकता और जनसहयोग से समयबद्ध रूप से पूरा किया जाएगा।मुख्यमंत्री साय ने युवाओं को वॉलंटियर्स के रूप में जोड़ने और रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने यह भी कहा,कि प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य गांवों में अब भी जो ‘क्रिटिकल गैप्स’ मौजूद हैं – जैसे बुनियादी अधोसंरचना एवं सुविधाओं की कमी – उनकी पहचान कर 2 अक्टूबर 2025 को आयोजित ग्राम सभाओं में इस पर विशेष चर्चा की जाए।

उन्होंने निर्देश दिए,कि इन कमियों को दूर करने हेतु, स्थानीय प्रशासन ठोस कदम उठाए और यह सुनिश्चित करे, कि हर ग्राम बुनियादी सुविधाओं से संतृप्त हो।

🟠ग्रामों में स्थापित होंगे ‘आदि सेवा केंद्र’:

समीक्षा बैठक के दौरान,आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया, कि अभियान के तहत प्रदेश के आदिवासी ग्रामों में ‘आदि सेवा केंद्र’ स्थापित किए जाएंगे।ये केंद्र योजनाओं की सतत निगरानी और क्रियान्वयन में सहायक होंगे तथा मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने यह भी बताया,कि जनजातीय समुदायों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ‘धरती आबा’ और ‘पीएम-जनमन’ जैसे संतृप्तिमूलक अभियान भी चलाए जा रहे हैं, जिनके अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य ग्रामों एवं पीवीटीजी बस्तियों में आवास, सड़क, जलापूर्ति, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

🟠प्रशिक्षण गतिविधियां तेज़ी से क्रियान्वित:

अधिकारियों ने जानकारी दी कि ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के तहत,राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 22 से 28 जुलाई 2025 के बीच सम्पन्न हो चुका हैं। इसके साथ ही जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स की सूची भारत सरकार को प्रेषित की जा चुकी हैं।आगामी चरणों में जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण और अन्य कार्यक्रम शीघ्र क्रियान्वित किए जाएंगे।

🟠बैठक में उपस्थित वरिष्ठ प्रमुख अधिकारी:

🔸️मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव – सुबोध कुमार सिंह

🔸️मुख्यमंत्री के सचिव – राहुल भगत

🔸️संयुक्त सचिव – डॉ. रवि मित्तल

🔸️आदिम जाति कल्याण विभाग के आयुक्त – डॉ. सारांश         मित्तर

🔸️अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!