न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,1अगस्त 2026
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए,सरगुजा पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी हैं। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में गठित विशेष पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने या ठोस सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए 5,000 रुपये के इनाम की घोषणा भी की गई हैं।
🟠फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश
थाना कोतवाली अंबिकापुर में दर्ज अपराध क्रमांक 504/2026 में आरोपी तरुण जायसवाल, निवासी ग्राम भफौली, पर नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म का आरोप हैं। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार हैं। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर हर संभावित स्थान पर लगातार छापेमारी शुरू कर दी हैं।
🟠लाइसेंसी 12 बोर बंदूक और लाइसेंस जब्त
जांच के दौरान पता चला,कि आरोपी के नाम पर 12 बोर डीबीबीएल लाइसेंसी बंदूक जारी थी। विवेचना को प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए,पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की अनुशंसा की थी। इसके बाद आरोपी के परिजनों द्वारा बंदूक एवं लाइसेंस पुलिस को सौंपे जाने पर उसे विधिवत जब्त कर लिया गया।
🟠संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
पुलिस ने आरोपी की चल एवं अचल संपत्ति का विवरण राजस्व विभाग से प्राप्त कर लिया हैं। साथ ही ग्राम भफौली में कथित अतिक्रमित भूमि का मौका सत्यापन भी कराया जा रहा हैं। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
🟠शरण देने वालों पर भी होगी कार्रवाई
सरगुजा पुलिस ने स्पष्ट किया हैं,कि यदि कोई व्यक्ति आरोपी को शरण देता हैं,या गिरफ्तारी से बचाने में किसी भी प्रकार की मदद करता हैं,तो उसके खिलाफ भी सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
🟠पुलिस ने मांगा जनता का सहयोग
सरगुजा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की हैं,कि आरोपी के संबंध में कोई भी विश्वसनीय जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।












