Nexis News

प्रधानमंत्री से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,बस्तर विजन से लेकर ₹10,500 करोड़ की यूरिया परियोजना तक कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,31जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को, संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर राज्य के समग्र विकास, बस्तर के परिवर्तन और कई महत्वपूर्ण अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ‘बस्तर विजन’ का रोडमैप प्रस्तुत करते हुए राज्य के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने कहा,कि सुरक्षा, विश्वास और विकास की समन्वित रणनीति के चलते बस्तर अब नक्सल प्रभावित क्षेत्र की पहचान से आगे बढ़कर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रेल, बिजली, पर्यटन और रोजगार के नए केंद्र के रूप में उभर रहा हैं।🟠राजनांदगांव में ₹10,500 करोड़ की गैस आधारित यूरिया परियोजना का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से राजनांदगांव में प्रस्तावित ₹10,500 करोड़ की गैस आधारित यूरिया परियोजना को शीघ्र मंजूरी देने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया, कि परियोजना के लिए भूमि उपलब्ध करा दी गई हैं, और राज्य स्तर की सभी आवश्यक स्वीकृतियां भी पूरी हो चुकी हैं।इस परियोजना के शुरू होने से किसानों को उर्वरकों की बेहतर उपलब्धता मिलेगी, साथ ही औद्योगिक निवेश, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

🟠461 गांवों को स्थायी बिजली ग्रिड से जोड़ने की मांग

मुख्यमंत्री ने बस्तर सहित संवेदनशील क्षेत्रों के 461 गांवों को स्थायी विद्युत ग्रिड से जोड़ने के लिए विशेष केंद्रीय सहायता का आग्रह किया। वर्तमान में इन गांवों में ऑफ-ग्रिड माध्यम से बिजली आपूर्ति की जा रही हैं।उन्होंने कहा कि स्थायी बिजली व्यवस्था से शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार, रोजगार और ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।

🟠रायपुर या बस्तर में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद की मांग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री से रायपुर अथवा बस्तर में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) की स्थापना का आग्रह किया। उन्होंने कहा,कि छत्तीसगढ़ औषधीय वनस्पतियों और पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान से समृद्ध राज्य हैं,जहां इस संस्थान की स्थापना से चिकित्सा, शोध और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ मिलेगा।

🟠‘बस्तर विजन’ से 5,542 गांवों तक पहुंच रहीं योजनाएं

मुख्यमंत्री ने बताया,कि ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ और ‘बस्तर मुन्ने’ अभियान के माध्यम से बस्तर संभाग के 5,542 गांवों में शासन की योजनाएं प्रभावी रूप से पहुंचाई जा रही हैं,जिससे लगभग 39 लाख लोग लाभान्वित हो रहे हैं।राशन, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, वनाधिकार और जनधन जैसी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा हैं।

🟠421 बंद स्कूल फिर खुले, बनेंगी नई एजुकेशन सिटी

मुख्यमंत्री ने बताया,कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वर्षों से बंद पड़े 421 स्कूलों को दोबारा शुरू किया गया हैं।इसके साथ ही ओरछा और जगरगुंडा में दंतेवाड़ा मॉडल पर आधुनिक एजुकेशन सिटी विकसित करने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है।

🟠स्वस्थ बस्तर अभियान में 34 लाख से अधिक लोगों की जांच

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया,कि मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत अब तक 34 लाख से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी हैं।जगदलपुर में सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार तथा गीदम में मेडिकल कॉलेज के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जा रहा हैं।

🟠सड़क, रेल और हवाई संपर्क से बदल रहा बस्तर

मुख्यमंत्री ने बताया,कि लगभग ₹3,513 करोड़ की लागत से जगदलपुर-रावघाट रेललाइन परियोजना पर तेजी से काम चल रहा हैं।इसके अलावा जगदलपुर से हवाई सेवाओं के विस्तार, रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे तथा इंद्रावती नदी पर प्रस्तावित बैराज परियोजना पर भी चर्चा की गई।

🟠बस्तर दशहरा को मिलेगा वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया,कि बस्तर दशहरा, चित्रकोट और तीरथगढ़ जैसे पर्यटन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए राज्य सरकार विशेष योजना पर कार्य कर रही हैं।

🟠बस्तर ओलंपिक से युवाओं में नया उत्साह

मुख्यमंत्री ने बताया,कि बस्तर ओलंपिक में 4 लाख से अधिक युवाओं की भागीदारी ने क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव और सामाजिक सहभागिता को मजबूत किया हैं।

🟠₹8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, नए उद्योगों को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने बताया,कि नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद राज्य को लगभग ₹8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।राज्य में पहली बार एआई डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, हाइपरस्केल डेटा सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्लोबल बीपीओ, गारमेंट और मेडिकल उपकरण निर्माण जैसे आधुनिक क्षेत्रों में निवेश आ रहा हैं।

🟠10.42 लाख महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’

मुख्यमंत्री ने बताया,कि राज्य में अब तक 10.42 लाख महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाकर ‘लखपति दीदी’ बनाया जा चुका हैं। अगले चरण में 14 लाख और महिलाओं को इस अभियान से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया हैं।उन्होंने वर्ष 2027 में रायपुर में प्रस्तावित ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।

🟠₹500 करोड़ का राज्य एआई मिशन

मुख्यमंत्री ने बताया,कि छत्तीसगढ़ ₹500 करोड़ के राज्य एआई मिशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और प्रशासन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सुशासन को बढ़ावा दे रहा हैं।

🟠वित्तीय अनुशासन और डिजिटल सुशासन पर जोर

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया,कि राज्य में जीएसटी संग्रह में 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई हैं, तथा खनिज राजस्व में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है।साथ ही सेवा सेतु पोर्टल, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, ऑनलाइन नामांतरण और घर बैठे वीडियो-केवाईसी आधारित रजिस्ट्री जैसी डिजिटल सेवाओं से नागरिकों को अधिक पारदर्शी और आसान शासन व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही हैं।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वास व्यक्त किया,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति मिलेगी और राज्य “विकसित छत्तीसगढ़” के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!