संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,31जुलाई 2026
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ, जनजातीय और सीमावर्ती क्षेत्रों को मजबूत मोबाइल एवं इंटरनेट नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से, मुलाकात कर डिजिटल भारत निधि (DBN) योजना के तहत प्रदेश में 2,305 नए मोबाइल टावरों की शीघ्र स्वीकृति का आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने कहा,कि डिजिटल इंडिया का सपना तभी साकार होगा,जब अंतिम गांव और अंतिम व्यक्ति तक मजबूत मोबाइल नेटवर्क और हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचे। उन्होंने बताया, कि बेहतर डिजिटल कनेक्टिविटी शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग, डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन सेवाओं और सुशासन को गांव-गांव तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी।
🟠2,305 नए मोबाइल टावरों से बदलेगी दूरस्थ क्षेत्रों की तस्वीर
मुख्यमंत्री ने कहा,कि छत्तीसगढ़ के कई वनांचल, जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अब तक मोबाइल नेटवर्क का विस्तार चुनौतीपूर्ण रहा हैं। ऐसे में 2,305 नए मोबाइल टावरों की स्थापना से हजारों गांवों और बसाहटों को पहली बार विश्वसनीय मोबाइल और इंटरनेट सुविधा मिल सकेगी।उन्होंने कहा,कि यह केवल संचार सुविधा नहीं, बल्कि डिजिटल समावेशन और समग्र विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा।
🟠577 अतिरिक्त मोबाइल टावरों की मंजूरी पर केंद्र का जताया आभार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सल प्रभावित एवं दुर्गम क्षेत्रों के लिए 577 अतिरिक्त मोबाइल टावरों की, स्वीकृति देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा,कि इन टावरों के स्थापित होने से विशेष रूप से बस्तर और अन्य दूरस्थ क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे शासन और आम नागरिकों के बीच संवाद और सेवाओं की पहुंच बेहतर होगी।
🟠489 स्थानों पर BSNL को मिल चुकी हैं, एनओसी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया,कि स्वीकृत 577 स्थानों में से 489 स्थानों के लिए बीएसएनएल को भूमि संबंधी अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) जारी किए जा चुके हैं।शेष 88 स्थानों पर भी आवश्यक प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही हैं। जिन स्थानों पर स्वीकृतियां मिल चुकी हैं, वहां मोबाइल टावर स्थापित करने का कार्य शुरू हो गया हैं।
🟠शिक्षा, स्वास्थ्य और बैंकिंग सेवाओं को मिलेगा बड़ा लाभ
🔸️मुख्यमंत्री ने कहा,कि मजबूत इंटरनेट कनेक्टिविटी से विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा और डिजिटल अध्ययन सामग्री मिलेगी।
🔸️टेलीमेडिसिन के जरिए दूरस्थ क्षेत्रों तक विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह पहुंचेगी।
🔸️किसानों को मौसम, कृषि तकनीक और बाजार की जानकारी समय पर मिलेगी।
🔸️ग्रामीणों को बैंकिंग, डिजिटल भुगतान और सरकारी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
🔸️महिलाओं और स्व-सहायता समूहों के लिए डिजिटल बाजारों तक पहुंच आसान होगी।
🟠बस्तर में अब विकास के साथ डिजिटल सशक्तिकरण
मुख्यमंत्री ने कहा,कि बस्तर सहित प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के बाद अब डिजिटल कनेक्टिविटी को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही हैं।उन्होंने कहा,कि वर्षों से संचार सुविधाओं से वंचित गांवों तक मोबाइल और इंटरनेट पहुंचने से सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन को नई गति मिलेगी तथा युवाओं के लिए शिक्षा,कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वास जताया,कि डिजिटल भारत निधि योजना के अंतर्गत 2,305 नए मोबाइल टावरों की स्वीकृति मिलने से छत्तीसगढ़ के डिजिटल परिवर्तन को नई रफ्तार मिलेगी और दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिक भी डिजिटल भारत की मुख्यधारा से पूरी तरह जुड़ सकेंगे।










