
सीतापुर में दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी,आरोपी की तलाश तेज; सूचना देने वाले को मिलेगा ₹5,000 का इनाम
न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,1अगस्त 2026 सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में हुई करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य के,सोने-चांदी के आभूषणों की सनसनीखेज चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) ने, फरार आरोपी की गिरफ्तारी या उसकी गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए ₹5,000 के नकद इनाम की घोषणा की हैं। 🟠दुकान का शटर खोलते ही बदमाश ने उड़ाया करोड़ों का बैग पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 11:30 बजे सीतापुर हाई स्कूल के पास स्थित श्री काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के संचालक अरुण देव सोनी अपनी स्कूटी के सामने ज्वेलरी से भरा बैग रखकर दुकान का शटर खोल रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात शातिर बदमाश मौके का फायदा उठाकर बैग लेकर फरार हो गया।बैग में सोने-चांदी के आभूषण रखे थे,जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई गई















































































Total Users : 30757
Total views : 53254