Nexis News

बम्हनीडीह को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, पुल, बिजली सब-डिवीजन और मंगल भवन की घोषणा

न्यूज डेस्क,जांजगीर-चांपा,छत्तीसगढ़,2जुलाई 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जांजगीर-चांपा जिले के, नवगठित नगर पंचायत बम्हनीडीह के प्रथम शपथ ग्रहण समारोह में क्षेत्रवासियों को बड़ी विकास सौगात दी। उन्होंने दहिदा-बम्हनीडीह के बीच हसदेव नदी पर पुल, बिजली विभाग के सब-डिवीजन कार्यालय और सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन के निर्माण की घोषणा करते हुए कहा,कि सरकार का लक्ष्य केवल आधारभूत ढांचा विकसित करना नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक और बेहतर बनाना हैं।

🟠जनता के भरोसे पर खरा उतरने की अपील

मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश कुमार डडसेना और सभी पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा,कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी हैं,उसे पारदर्शी प्रशासन, ईमानदार कार्यशैली और विकास कार्यों के माध्यम से निभाना होगा। उन्होंने कहा,कि नगर पंचायतें लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी हैं,और स्थानीय विकास की असली आधारशिला भी।🟠तीन बड़ी घोषणाओं से बदलेगी बम्हनीडीह की तस्वीर

मुख्यमंत्री ने बम्हनीडीह के विकास को गति देने के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं—

🔸️दहिदा-बम्हनीडीह के बीच हसदेव नदी पर पुल निर्माण

🔸️बिजली विभाग के सब-डिवीजन कार्यालय की स्थापना

🔸️सर्वसुविधायुक्त आधुनिक मंगल भवन का निर्माण

उन्होंने कहा,कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आवागमन आसान होगा, बिजली सेवाएं बेहतर होंगी और सामाजिक आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

🟠हर वर्ग के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा,कि राज्य सरकार पिछले ढाई वर्षों से किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब परिवारों के लिए लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, किसानों को समर्थन मूल्य और रोजगार के अवसर बढ़ाने जैसे कदम इसी दिशा का हिस्सा हैं। सरकार का उद्देश्य विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हैं।🟠’उभरते नगर ही विकसित छत्तीसगढ़ की पहचान बनेंगे’

मुख्यमंत्री ने कहा,कि विकसित छत्तीसगढ़ का सपना केवल बड़े शहरों के विकास से पूरा नहीं होगा, बल्कि बम्हनीडीह जैसे उभरते नगरों को मजबूत बनाकर ही प्रदेश नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। राज्य सरकार ऐसे सभी नगरीय क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, बेहतर नागरिक सेवाओं और सुनियोजित विकास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बम्हनीडीह आने वाले वर्षों में सुशासन, जनभागीदारी और समग्र विकास का आदर्श मॉडल बनकर उभरेगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!