Nexis News

धरमजयगढ़ में आसमानी आफत का कहर : आकाशीय बिजली गिरने से 7 गोवंशों की दर्दनाक मौत

न्यूज डेस्क,धरमजयगढ़,छत्तीसगढ़,2जुलाई 2026

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तेन्दुमुड़ी में,आकाशीय बिजली गिरने से सात गोवंशों की दर्दनाक मौत हो गई। बारिश से बचने के लिए एक बड़े पेड़ के नीचे खड़े गोवंश अचानक गिरी बिजली की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल हैं।

🟠बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे ली थी शरण

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद गुरुवार को मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए गांव में घूमने वाले सात गोवंश पास के एक बड़े पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे पेड़ पर गिर गई।

🟠मौके पर ही सातों गोवंशों की मौत

बिजली का झटका इतना तेज था,कि सातों गोवंशों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो पेड़ के नीचे सभी गोवंश मृत अवस्था में पड़े मिले। घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।एक साथ सात गोवंशों की मौत से ग्रामीणों में गहरा दुख हैं। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घटना पर शोक व्यक्त किया। ग्रामीणों ने इसे प्राकृतिक आपदा बताते हुए प्रशासन को सूचना दी हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!