Nexis News

रक्षित केंद्र अंबिकापुर का वार्षिक निरीक्षण : डीआईजी-एसएसपी राजेश अग्रवाल ने परेड की सलामी लेकर जवानों को किया सम्मानित

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,31जुलाई 2026

पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, अनुशासित और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) ने शुक्रवार को रक्षित केंद्र अंबिकापुर का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली, मार्च पास्ट और स्कॉट ड्रिल का अवलोकन किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

🟠परेड का निरीक्षण, अनुशासन और टर्नआउट पर विशेष जोर

वार्षिक निरीक्षण की शुरुआत परेड की सलामी के साथ हुई। इसके बाद डीआईजी एवं एसएसपी ने अधिकारी-कर्मचारियों के टर्नआउट, अनुशासन और परेड प्रदर्शन का निरीक्षण किया। टोलीवार मार्च पास्ट एवं स्कॉट ड्रिल कराई गई, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले जवानों को मौके पर ही नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।🟠वाहन शाखा का किया गहन निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान वाहन शाखा में मौजूद सभी शासकीय वाहनों की स्थिति, रखरखाव, लॉग बुक और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बीपी वाहन, जैमर वाहन सहित सभी वाहनों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका तत्काल उपयोग किया जा सके।

🟠आर्म्स शाखा, स्टोर और पुलिस यूनिट बैंक की व्यवस्थाओं की समीक्षा

डीआईजी एवं एसएसपी ने रक्षित केंद्र की आर्म्स शाखा, स्टोर शाखा और पुलिस यूनिट बैंक का भी निरीक्षण किया।उन्होंने निर्देश दिए कि—

🔸️हथियारों की नियमित साफ-सफाई और सुरक्षित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।

🔸️स्टोर में उपलब्ध सामग्री का व्यवस्थित संधारण एवं समय पर वितरण किया जाए।

🔸️उपयोगी उपकरणों की समय-समय पर मरम्मत और रखरखाव किया जाए।

🔸️पुलिस यूनिट बैंक के माध्यम से अधिकारी-कर्मचारियों के कल्याणकारी कार्यों को और प्रभावी बनाया जाए।🟠अधिकारियों-कर्मचारियों से सीधे संवाद, समस्याएं सुनीं

निरीक्षण के दौरान डीआईजी एवं एसएसपी ने, अधिकारी-कर्मचारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।उन्होंने पुलिस कर्मियों से कहा कि जनता के साथ संवेदनशील, जिम्मेदार और विश्वासपूर्ण व्यवहार करें, ताकि आम लोगों का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हो।

🟠नए शासकीय वाहन की पूजा, बेहतर रखरखाव के निर्देश

इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय से जिले को प्राप्त नए शासकीय वाहन की पूजा-अर्चना भी की गई। डीआईजी एवं एसएसपी ने वाहन के नियमित रखरखाव और जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने के निर्देश दिए।🟠वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

वार्षिक निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अमोलक सिंह ढिल्लों,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी, एसडीओपी ग्रामीण राकेश बघेल, उप पुलिस अधीक्षक अमृत कुजूर, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, प्रशिक्षु सूबेदार पेमिन वर्मा, गुलशन चंद्रा, रीडर अमित पाण्डेय सहित लगभग 160 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!