Nexis News

महासमुंद में कृषि विभाग का बड़ा एक्शन : वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से 11 बोरी संदिग्ध उर्वरक जब्त, किसानों के हितों से खिलवाड़ पर सख्ती

न्यूज डेस्क,महासमुंद,छत्तीसगढ़,27जून2026

छत्तीसगढ़ में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने निगरानी और प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया हैं। इसी अभियान के तहत महासमुंद जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए,वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा (ओडिशा) प्रिंट वाले पीआरओएम (PROM) उर्वरक की 11 बोरियां (करीब 550 किलोग्राम) जब्त की गई हैं। विभाग ने स्पष्ट किया हैं, कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने, बागबाहरा विकासखंड के ग्राम घोयनाबाहरा स्थित वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में सालेपाली, पाइकमाल (जिला बरगढ़, ओडिशा) प्रिंट वाली पीआरओएम उर्वरक की 11 बोरियां पाई गईं। प्रथम दृष्टया अनियमितता पाए जाने पर विभाग ने नियमानुसार पूरे स्टॉक को जब्त कर लिया।

🟠राज्यभर में चल रहा हैं,सघन निरीक्षण अभियान

कृषि विभाग ने बताया,कि खरीफ सीजन को देखते हुए,प्रदेशभर में उर्वरक विक्रेताओं, गोदामों और भंडारण केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा हैं। अभियान का उद्देश्य किसानों तक केवल प्रमाणित, गुणवत्तापूर्ण और मानकों के अनुरूप उर्वरक पहुंचाना हैं,ताकि उन्हें किसी प्रकार का नुकसान न उठाना पड़े।

🟠अनियमितता पर होगी कठोर कार्रवाई

विभागीय अधिकारियों ने कहा कि उर्वरकों के भंडारण, परिवहन और विक्रय में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को नियमों का पालन करने और किसानों को केवल अधिकृत एवं गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।कृषि विभाग ने यह भी स्पष्ट किया,कि किसानों के हितों की रक्षा, कृषि उत्पादन की गुणवत्ता बनाए रखने तथा नकली या अनियमित उर्वरकों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए राज्यभर में यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!