Nexis News

बलरामपुर में राजपुर थाने के आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, थाने परिसर में मिला शव

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,27जून 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के,राजपुर थाना परिसर में शनिवार सुबह एक दुखद खबर सामने आई,जहां पदस्थ आरक्षक जुगल साय पैकरा संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और थाना परिसर में अधिकारियों की आवाजाही बढ़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार आरक्षक जुगल साय पैकरा वर्ष 2024 से राजपुर थाने में पदस्थ थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज भी जारी था। शनिवार सुबह जब वे थाने में मृत अवस्था में मिले तो तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं,और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया,कि आरक्षक कुछ समय से बीमार थे। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही हैं,तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही हैं,और जांच पूरी होने का इंतजार किया जा रहा हैं। इस घटना से जिले के पुलिस महकमे में शोक का माहौल हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!