Nexis News

राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी देरी : मंत्री टंकराम वर्मा ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी,बाढ़ प्रबंधन से लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य तक की समीक्षा

न्यूज डेस्क,धमतरी,छत्तीसगढ़,31जुलाई2026

छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने,धमतरी कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट और कड़े निर्देश देते हुए कहा,कि राजस्व से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, स्वामित्व कार्ड, भूमि डायवर्सन और अन्य राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जाए,ताकि आम नागरिकों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।मंत्री ने कहा,कि प्रशासन की असली सफलता तभी मानी जाएगी, जब जनता को समय पर सेवाएं मिलें और उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

🟠राजस्व प्रकरणों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

बैठक में मंत्री टंकराम वर्मा ने अधिकारियों से कहा,कि राजस्व विभाग सीधे आम जनता के जीवन से जुड़ा विभाग हैं। ऐसे में यदि नामांतरण, बंटवारा या सीमांकन जैसे मामलों में लापरवाही या अनावश्यक विलंब पाया गया, तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए,कि सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए और प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा की जाए।

🟠अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

मंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचाना हैं।उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की अपील की। बैठक के दौरान उन्होंने 5 हितग्राहियों को स्वामित्व कार्ड तथा 5 हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र वितरित कर शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया।

🟠मानसून और संभावित बाढ़ को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश

मानसून को देखते हुए,मंत्री ने जिले की बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि

🔸️बाढ़ संभावित क्षेत्रों की चौबीसों घंटे निगरानी की जाए।

🔸️राहत एवं बचाव दल पूरी तरह अलर्ट रहें।

🔸️नाव, राहत सामग्री, चिकित्सा सुविधाएं और अन्य आवश्यक संसाधन पहले से तैयार रखें।

🔸️किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाएं।

🔸️जन-धन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।

🔸️उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही से आम नागरिकों की जान-माल को नुकसान नहीं होना चाहिए।

🔸️शिक्षा विभाग को समय पर किताबें, गणवेश और साइकिल वितरण के निर्देश

बैठक में मंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देश दिए, कि नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें, गणवेश और साइकिल समय पर उपलब्ध कराई जाएं, ताकि किसी भी छात्र की पढ़ाई प्रभावित न हो।उन्होंने कहा,कि शिक्षा से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ निर्धारित समय सीमा के भीतर विद्यार्थियों तक पहुंचना चाहिए।

🟠किसानों को खाद और बीज की कमी नहीं होनी चाहिए

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया,कि खरीफ सीजन और मानसून के दौरान किसानों को खाद एवं बीज की उपलब्धता में किसी भी प्रकार की कमी न आने दी जाए।उन्होंने कहा, कि किसान समय पर कृषि कार्य कर सकें, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं।

🟠स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने पर जोर

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए,मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा,कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे तथा अस्पतालों में बेहतर उपचार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

🟠धमतरी में तेजी से बढ़ रहा विकास

बैठक में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिले में चल रही विकास परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि—

🔸️200 बिस्तरीय मातृ-शिशु अस्पताल

🔸️आधुनिक नेत्र एवं ट्रॉमा सेंटर

🔸️कुरूद में 100 बिस्तरीय अस्पताल

🔸️नर्सिंग कॉलेज

🔸️सड़क निर्माण

🔸️ऑडिटोरियम

🔸️इंडोर स्टेडियम

🔸️नालंदा परिसर

🔸️रेलवे एवं औद्योगिक पार्क

🔸️पर्यटन विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य तेजी से प्रगति पर हैं और अगले दो वर्षों में इन्हें पूरा करने का लक्ष्य रखा गया हैं।

🟠विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने का आह्वान

मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के, “विकसित भारत-2047” और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के “विकसित छत्तीसगढ़” के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका हैं।उन्होंने सभी अधिकारियों से ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा,कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी हैं।बैठक में पुलिस अधीक्षक, वनमंडलाधिकारी, जिला पंचायत सीईओ सहित जिले के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!