Nexis News

रामानुजगंज के विकास को मिलेगी नई उड़ान : कन्हर रिवर फ्रंट परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, ड्रोन सर्वे से शुरू हुई भव्य तैयारी

अर्पित तिवारी,रामानुजगंज,छत्तीसगढ़,31जुलाई 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज शहर को, जल्द ही एक नई और आधुनिक पहचान मिलने जा रही हैं। वर्षों से जिस कन्हर रिवर फ्रंट का सपना स्थानीय लोग देख रहे थे,वह अब धीरे-धीरे साकार होता दिखाई दे रहा हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं और ड्रोन सर्वे के साथ विकास कार्य की औपचारिक शुरुआत कर दी गई हैं।इस परियोजना को मूर्त रूप देने में छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल,जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों की लगातार पहल अहम रही हैं। लंबे समय से उठ रही मांग के बाद अब जल संसाधन विभाग और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम पूरी गंभीरता के साथ परियोजना की रूपरेखा तैयार करने में जुट गई हैं।

 

🟠अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक से तैयार होगा विकास का मास्टर प्लान

कन्हर रिवर फ्रंट को विश्वस्तरीय स्वरूप देने के लिए, जल संसाधन विभाग की विशेषज्ञ टीम ने अत्याधुनिक कंटूर ड्रोन सर्वे किया। इस सर्वे के माध्यम से नदी किनारे की भौगोलिक संरचना, भूमि की ऊंचाई, ढलान, जल प्रवाह, निर्माण की संभावनाओं और सुरक्षा मानकों का वैज्ञानिक अध्ययन किया गया।विशेषज्ञों ने मौके पर मौजूद रहकर हर तकनीकी पहलू का निरीक्षण किया, ताकि भविष्य में बनने वाला रिवर फ्रंट सुरक्षित, टिकाऊ और आधुनिक सुविधाओं से युक्त हो।

🟠300 मीटर क्षेत्र में विकसित होगा आकर्षक रिवर फ्रंट

प्रारंभिक योजना के अनुसार लगभग 300 मीटर लंबाई में कन्हर नदी के तट का सौंदर्यीकरण और विकास किया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद यह क्षेत्र शहर का सबसे आकर्षक पर्यटन स्थल बन सकता हैं।

🟠प्रस्तावित सुविधाओं में शामिल हैं—

🔸️आधुनिक वॉकिंग और जॉगिंग ट्रैक

🔸️सुंदर एवं सुरक्षित घाट

🔸️हाईमास्ट और आकर्षक एलईडी लाइटिंग

🔸️बैठने की आधुनिक व्यवस्था

🔸️हरियाली, लैंडस्केपिंग और फूलों से सुसज्जित उद्यान

🔸️सेल्फी पॉइंट और दर्शनीय स्थल

🔸️परिवारों एवं पर्यटकों के लिए मनोरंजन और विश्राम स्थल

🔸️शाम के समय आकर्षक रोशनी से जगमगाता नदी तट इस परियोजना के बाद कन्हर नदी का किनारा केवल एक नदी तट नहीं रहेगा, बल्कि लोगों के लिए घूमने, समय बिताने और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने का प्रमुख केंद्र बनेगा।

🟠पर्यटन के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

कन्हर रिवर फ्रंट बनने से रामानुजगंज में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद हैं। बाहर से आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर होटल, रेस्टोरेंट, परिवहन, स्थानीय दुकानों और छोटे व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा।स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और शहर की आर्थिक गतिविधियां भी तेज होंगी। इससे रामानुजगंज का नाम पर्यटन मानचित्र पर और अधिक मजबूत होगा।

🟠”यह केवल रिवर फ्रंट नहीं, रामानुजगंज के भविष्य की नई पहचान हैं” राम विचार नेताम

कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा,कि कन्हर रिवर फ्रंट परियोजना केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं हैं,बल्कि यह रामानुजगंज के समग्र विकास, पर्यटन विस्तार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की एक महत्वपूर्ण पहल हैं।उन्होंने कहा,कि परियोजना को जनभावनाओं के अनुरूप आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा,ताकि स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों से आने वाले पर्यटक भी यहां की सुंदरता और सुविधाओं का आनंद ले सकें।मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए,कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा सभी तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएं।

🟠रामानुजगंज को मिलेगी नई पहचान

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई हैं,कि कन्हर रिवर फ्रंट बनने के बाद रामानुजगंज की पहचान एक आधुनिक, स्वच्छ और पर्यटन केंद्रित शहर के रूप में स्थापित होगी। लोगों का मानना हैं,कि यह परियोजना आने वाले वर्षों में जिले के विकास की नई कहानी लिखेगी और शहर को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!