संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,16जुलाई2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा ने लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय गरिमा को नई ऊंचाई देते हुए,एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। राज्यपाल रमेन डेका ने विधानसभा परिसर में नवनिर्मित अत्याधुनिक प्रेक्षागृह का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह में उत्कृष्ट संसदीय कार्य करने वाले विधायकों और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
🟠”देश की श्रेष्ठ विधानसभाओं में शामिल हैं, छत्तीसगढ़ विधानसभा” : राज्यपाल
राज्यपाल रमेन डेका ने कहा,कि छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति, अनुशासित संसदीय परंपराओं और स्वस्थ लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत उदाहरण हैं। उन्होंने कहा,कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर हैं,जहां जनप्रतिनिधि जनता के हितों की रक्षा और प्रदेश के विकास के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने पक्ष और प्रतिपक्ष के बीच बेहतर समन्वय और सौहार्द को भी सराहनीय बताया।
🟠मुख्यमंत्री बोले विधानसभा जनहित के संकल्पों को साकार करने का सबसे बड़ा मंच
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि छत्तीसगढ़ विधानसभा प्रदेश के विकास और जनकल्याण के संकल्पों को पूरा करने का सबसे सशक्त मंच हैं। उन्होंने,कहा कि यह देश की पहली ऐसी विधानसभा हैं, जहां सदन के गर्भगृह में प्रवेश करते ही विधायक स्वतः निलंबित हो जाते हैं। यह संसदीय अनुशासन और लोकतांत्रिक मर्यादा के प्रति प्रदेश की प्रतिबद्धता का अनूठा उदाहरण हैं।मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा,कि संसदीय पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जनता और विधानसभा के बीच मजबूत सेतु का कार्य करते हैं।
🟠डॉ. रमन सिंह ने कहा स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान हैं,सकारात्मक संवाद
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा,कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद प्रदेशहित के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा करना छत्तीसगढ़ विधानसभा की सबसे बड़ी विशेषता हैं। उन्होंने कहा,कि उत्कृष्टता अलंकरण लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
🟠इन जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों का हुआ सम्मान
🟠उत्कृष्ट विधायक अलंकरण
🔸️धरमलाल कौशिक (विधायक, बिल्हा)
🔸️राघवेंद्र कुमार सिंह (विधायक, अकलतरा)
🔸️उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार सम्मान
🔸️संतराम साहू (दैनिक पत्रिका)
🟠उत्कृष्ट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टर सम्मान
🔸️सौरभ सिंह परिहार (IBC24)
🔸️डॉ. राजेश राज (IBC24)
🟠अनूप जलोटा के भजनों से भक्तिमय हुआ समारोह
समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा ने,अपनी मधुर प्रस्तुतियों से पूरे प्रेक्षागृह को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, विधायकगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।











