Nexis News

युवा कांग्रेस का नगर निगम पर हल्ला बोल, मूलभूत सुविधाओं को लेकर किया घेराव

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,28जुलाई2026

अंबिकापुर नगर निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ युवा कांग्रेस ने,मंगलवार को नगर निगम कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। शहर की मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी,कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष दुबे ने आरोप लगाया,कि नगर निगम शहरवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल साबित हुआ हैं।उन्होंने कहा,कि नगर निगम क्षेत्र के 48 वार्डों में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं हैं। कई इलाकों में नियमित सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। नगर निगम क्षेत्र 48 वार्डों में विभाजित हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा,कि शहर की अधिकांश सड़कें जर्जर हो चुकी हैं और जगह-जगह बने बड़े गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ हैं। रिंग रोड की खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल दुरुस्त करने, शहर की पेयजल व्यवस्था में सुधार करने तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को जल्द चालू करने की मांग भी की गई।युवा कांग्रेस ने नगर निगम के प्लेसमेंट कर्मचारियों का पिछले 7 से 8 माह से लंबित वेतन तत्काल जारी करने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं का कहना था,कि वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया हैं।प्रदर्शन के बाद निगम आयुक्त डी.एन. कश्यप को ज्ञापन सौंपा गया। आयुक्त ने कहा,कि ज्ञापन में शामिल मांगों का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।युवा कांग्रेस ने साफ कहा,कि यदि नगर निगम ने जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया तो शहरव्यापी उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!