Nexis News

मीना बाजार ऑडियो विवाद पर गरमाई सियासत, मेयर के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क पर उतरी युवा कांग्रेस

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,22जून2026

अंबिकापुर में कथित मीना बाजार ऑडियो विवाद अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित ऑडियो के बाद विपक्षी दल युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया हैं। मेयर मंजूषा भगत के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर, सड़कों पर उतरे और लाउडस्पीकर के माध्यम से आम लोगों को कथित वायरल ऑडियो सुनाते हुए मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। युवा कांग्रेस नेताओं का आरोप हैं,कि वायरल ऑडियो में हुई कथित बातचीत कई गंभीर सवाल खड़े करती हैं, जिनका जवाब जनता जानना चाहती हैं।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा,कि यदि मामले में पारदर्शी जांच नहीं होती हैं,तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने कहा,कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास सर्वोपरि हैं, और किसी भी प्रकार के आरोपों की निष्पक्ष जांच जरूरी हैं।

गौरतलब हैं,कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें कलाकेंद्र मैदान में मीना बाजार लगाने के एवज में रकम मांगने की बात कही जा रही हैं। हालांकि मेयर मंजूषा भगत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे उनकी छवि धूमिल करने की साजिश बताया हैं। उन्होंने आजाक थाना में शिकायत दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की हैं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ऑडियो की सत्यता की पुष्टि होना बाकी हैं। लेकिन इस बीच राजनीतिक बयानबाजी और विरोध-प्रदर्शन ने शहर का राजनीतिक माहौल गर्मा दिया हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!