Nexis News

वायरल ऑडियो से गरमाई अंबिकापुर की राजनीति, मेयर मंजूषा भगत ने लगाए साजिश के आरोप

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,22जून2026

अंबिकापुर नगर निगम की मेयर मंजूषा भगत और भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया से जुड़े एक, कथित ऑडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया हैं। वायरल ऑडियो में कलाकेंद्र मैदान में मीना बाजार लगाने की अनुमति के नाम पर कथित रूप से पैसों की मांग किए जाने की बात कही जा रही हैं। ऑडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया हैं।मामले को लेकर मेयर मंजूषा भगत ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे सुनियोजित साजिश करार दिया हैं। उन्होंने कहा,कि कुछ लोग राजनीतिक दुर्भावना के तहत उनकी और भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। मेयर ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए आजाक थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई हैं।मेयर का कहना हैं,कि वायरल किया गया ऑडियो संदिग्ध हैं,और इसकी सत्यता की जांच होनी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। शिकायत दर्ज कराने के दौरान मेयर भावुक भी नजर आईं और उन्होंने इसे राजनीतिक चरित्र हनन की कोशिश बताया।इधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई हैं। आजाक थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। अधिकारियों का कहना हैं,कि वायरल ऑडियो की तकनीकी जांच कराई जाएगी और यह पता लगाया जाएगा,कि ऑडियो वास्तविक हैं या नहीं तथा इसे वायरल करने के पीछे किसका हाथ हैं।फिलहाल पूरे मामले ने अंबिकापुर की राजनीति में हलचल पैदा कर दी हैं। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और उसके निष्कर्षों पर टिकी हुई हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!