Nexis News

प्लेसमेंट के नाम पर चेन्नई पहुंचीं सरगुजा की 3 युवतियां फंसीं, विधायक रामकुमार टोप्पो के हस्तक्षेप से होगी सुरक्षित वापसी

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,22जून2026

सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र की तीन युवतियों के चेन्नई में फंसने का मामला सामने आया हैं। युवतियों को जशपुर में तीन माह का सिलाई प्रशिक्षण दिलाने के, बाद बेहतर रोजगार और प्लेसमेंट का झांसा देकर तमिलनाडु के कांचीपुरम ले जाया गया था। आरोप हैं, कि वहां पहुंचने के बाद युवतियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा और वापस घर लौटने के लिए उनसे 10-10 हजार रुपये की मांग की जाने लगी।सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर, बेलजोरा और बिनई की रहने वाली युवतियों ने परेशान होकर चेन्नई से सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई। मामले की जानकारी मिलते ही विधायक ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से तत्काल चर्चा कर युवतियों की सुरक्षित वापसी के लिए पहल शुरू की।विधायक रामकुमार टोप्पो ने बताया,कि प्रशासन के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा हैं,और सभी युवतियों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा,कि दोपहर में भी अधिकारियों से चर्चा हुई हैं,और युवतियों को जल्द छत्तीसगढ़ वापस लाया जा रहा हैं।मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस भी जांच में जुट गई हैं। युवतियों को नौकरी के नाम पर बाहर ले जाने वाले लोगों की भूमिका की जांच की जा रही हैं। विधायक ने क्षेत्रवासियों से अपील की हैं,कि रोजगार या प्रशिक्षण के नाम पर किसी भी बाहरी संस्था से जुड़ने से पहले पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें और किसी भी परेशानी की स्थिति में तुरंत प्रशासन या जनप्रतिनिधियों से संपर्क करें।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!