Nexis News

एसपी के निर्देशन में नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता रैली: 300 से अधिक बच्चों ने निकाली भव्य रैली

संदिली सिंह,रायपुर,24अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

भैयाथान/सूरजपुर जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे,जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत सिरसी के हाई सेकेंडरी स्कूल प्रांगण से भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं के साथ पुलिसकर्मी और शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए।

रैली का नेतृत्व बसदेई चौकी प्रभारी योगेन्द्र जयसवाल और उनकी टीम ने किया। वहीं स्कूल प्रिंसिपल नसीम अंसारी एवं शिक्षकों का भी विशेष सहयोग रहा। रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः स्कूल में संपन्न हुई।

🟠नारे लगाकर दिया नशा मुक्ति का संदेश

रैली के दौरान बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रभावशाली नारे लगाए—

🔸️“नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”

🔸️“नशा हैं मौत की डगर”

🔸️“नशे से बचाओ, भविष्य बनाओ”

इन नारों से ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव और इसके खिलाफ जागरूक होने का संदेश दिया गया।

🟠साइबर अपराध और यातायात नियमों की जानकारी

🔸️कार्यक्रम में पुलिस स्टाफ और शिक्षकों ने बच्चों को नशे के नुकसान के साथ-साथ साइबर अपराधों से बचने के उपाय भी बताए।

🔸️मोबाइल और इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी गई।

🔸️बच्चों को बताया गया,कि ओटीपी किसी के साथ साझा न करें, अनजान कॉल और लिंक से सावधान रहें।

🔸️यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा नाबालिग अवस्था में वाहन न चलाएँ।

🟠जिलेभर में अभियान जारी

एसपी के निर्देशन में यह अभियान जिलेभर में लगातार चलाया जा रहा हैं। स्कूल, कॉलेज, ग्राम पंचायत और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता रैलियां, गोष्ठियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य हैं,कि युवाओं और समाज को नशे, साइबर अपराध और यातायात उल्लंघन जैसी बुराइयों से दूर रखा जाए।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!