Nexis News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: महिला सम्मेलन एवं तीजा-पोरा महोत्सव का भव्य आयोजन

संदिली सिंह,रायपुर,24अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज पारंपरिक छत्तीसगढ़ी तीजा-पोरा पर्व का भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के ‘भइया नेवता’ पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में प्रदेशभर से हज़ारों माताएँ-बहनें शामिल हुईं।

कार्यक्रम में पहुँची महिलाओं का मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया। उन्हें साड़ी, श्रृंगार सामग्री और छत्तीसगढ़ी कलेवा भेंट किया गया। पूरे ऑडिटोरियम को पारंपरिक सजावट से सजाया गया और तीजा के रंग पूरे माहौल में घुल गए।🟠नारी सम्मान के लिए सरकार प्रतिबद्ध: उपमुख्यमंत्री अरुण साव

मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तीजा पर्व की बधाई देते हुए कहा,कि यह पर्व नारी शक्ति के मान, सम्मान और दृढ़ निश्चय का प्रतीक है। उन्होंने कहा –

“मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार महतारी के मान और गौरव को बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों को हर माह 1000 रुपये मिल रहे हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।”🟠मंत्रियों ने बढ़ाया उत्साह

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा,कि तीजा सिर्फ धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक और आत्मीयता का पर्व हैं।महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने तीजा को धार्मिक, सामाजिक और प्राकृतिक सामंजस्य का पर्व बताते हुए, माताओं-बहनों को शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम में पूर्व सांसद सरोज पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।

🔸️पद्मश्री पंडवानी गायिका उषा बारले और लोकगायिका कुमारी आरु साहू को सम्मानित किया गया।

🔸️महिलाओं के लिए मेहंदी, चूड़ियाँ, आलता और सावन झूले के विशेष स्टॉल लगाए गए।

🔸️पारंपरिक छत्तीसगढ़ी चिन्हारी आभूषण और कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी ने लोगों को आकर्षित किया।🟠खेल प्रतियोगिताओं में महिलाओं की भागीदारी

तीजा-पोरा महोत्सव में कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, नींबू दौड़ और रस्साकशी जैसी खेल प्रतियोगिताएँ हुईं। सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और सभी प्रतिभागियों का सम्मान किया गया।🟠कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथि

🔸️श्रम एवं उद्योग मंत्री – लखनलाल देवांगन

🔸️विधायक – सुनील सोनी, इंद्र कुमार साव, अनुज शर्मा

🔸️केश शिल्पी बोर्ड अध्यक्ष – मोना सेना

🔸️अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष – अमरजीत छाबड़ा

🔸️खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष – संजय श्रीवास्तव

🔸️रायपुर महापौर – मीनल चौबे सहित अन्य गणमान्यजन

इस आयोजन ने न केवल महिलाओं के बीच भाईचारे और सामाजिक मेलजोल को बढ़ाया, बल्कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपराओं को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!