Nexis News

संस्कृति और परंपरा को जीवंत बनाए रखना नैतिक कर्तव्य: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संदिली सिंह,रायपुर,4सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि हमारी संस्कृति और परंपरा हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर हैं। इसका संरक्षण और संवर्धन करना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी हैं। मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर में आयोजित प्रकृति पर्व भादो एकादशी व्रत – 2025 करमा तिहार कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने यह बात कही।

कंवर समाज युवा प्रभाग रायपुर द्वारा आयोजित,इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री साय ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की।

🟠आदिवासी संस्कृति के महत्व पर मुख्यमंत्री का जोरमुख्यमंत्री साय ने कहा,कि करमा तिहार जैसे पर्व समाज को जोड़ने का काम करते हैं। ये पर्व न केवल सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक हैं, बल्कि इनमें पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों की गहरी छाप होती हैं।उन्होंने बताया,कि हमारी आदिवासी संस्कृति में कई प्रकार के करमा तिहार मनाए जाते हैं—

🔸️एकादशी करमा: बेटियों के लिए उत्तम वर और उत्तम गृहस्थ जीवन की कामना का पर्व।

🔸️दशहरा करमा: विवाह के बाद मायके आई बेटियों द्वारा उपवास कर मनाया जाने वाला पर्व।

🔸️जियुत पुत्रिका करमा: माताओं द्वारा संतान की लंबी उम्र के लिए कठिन उपवास।🟠स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी योगदान और सरकार की योजनाएँ

मुख्यमंत्री ने याद दिलाया,कि छत्तीसगढ़ की धरती पर अंग्रेजों के खिलाफ 12 आदिवासी क्रांतियाँ हुईं। उन्होंने बताया,कि नया रायपुर में बनने वाले ट्राइबल म्यूजियम में आदिवासी नायकों के योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रजत जयंती समारोह के दौरान किया जाएगा।उन्होंने कहा,कि केंद्र और राज्य सरकारें आदिवासी समाज के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएँ चला रही हैं—

🔸️पीएम जनमन योजना

🔸️धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान

🔸️विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए विकास कार्यक्रम

🔸️बस्तर और सरगुजा क्षेत्रों के लिए नई उद्योग नीति और शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति

🔸️मुख्यमंत्री – विष्णुदेव साय

🔸️वन मंत्री – केदार कश्यप

🔸️स्वास्थ्य मंत्री – श्याम बिहारी जायसवाल

🔸️महिला एवं बाल विकास मंत्री – लक्ष्मी राजवाड़े

🔸️स्कूल शिक्षा मंत्री – गजेन्द्र यादव

🔸️तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री – गुरु खुशवंत साहेब

🔸️पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री –  राजेश अग्रवाल

🔸️रायपुर सांसद – बृजमोहन अग्रवाल

🔸️विधायक –राम कुमार टोप्पो,आशाराम नेताम, प्रबोध मिंज

🔸️अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम – राम सेवक सिंह पैकरा

🔸️अध्यक्ष, केशकला बोर्ड – मोना सेन

🔸️सभापति, जिला पंचायत धमतरी – टीकाराम कंवर

🔸️प्रदेश अध्यक्ष, कंवर समाज – हरवंश सिंह मिरी

🔸️अध्यक्ष, कंवर समाज रायपुर महानगर – मनोहर सिंह।      पैकरा

🔸️संरक्षक, अखिल भारतीय कंवर समाज विकास समिति    –कौशिल्या साय

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!