संदिली सिंह,रायपुर,10सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने,नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान सतत विकास लक्ष्य (SDG) राज्य एवं जिला प्रगति रिपोर्ट 2024 का विमोचन किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष एवं मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्ट के अनुसार, राज्य का कंपोजिट स्कोर वर्ष 2023 में 69 था,जो वर्ष 2024 में बढ़कर 70 हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा,कि यह छत्तीसगढ़ की सतत विकास की दिशा में सकारात्मक प्रगति को दर्शाता हैं। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, ऊर्जा और लॉजिस्टिक जैसे क्षेत्रों पर विशेष बल देने की बात कही और कहा,कि सरकार सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बताया,कि यह रिपोर्ट न केवल नीतिगत निर्णयों और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मार्गदर्शक हैं, बल्कि यह जिला स्तर पर हो रहे कार्यों की स्पष्ट तस्वीर भी पेश करती हैं। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा,कि 82 संकेतकों के आधार पर जिलों का मूल्यांकन किया गया और उन्हें चार श्रेणियों—एस्पिरेटर, परफॉर्मर, फ्रंट रनर और अचीवर—में वर्गीकृत किया गया। वर्ष 2024 में राज्य के 28 जिले फ्रंट रनर, 5 जिले परफॉर्मर और धमतरी अचीवर श्रेणी में शामिल हुए।
राज्य स्तर पर 16 सतत विकास लक्ष्यों के अंतर्गत 275 संकेतकों का मूल्यांकन किया गया, जिनमें से 40 संकेतक वर्ष 2024 तक अपने निर्धारित 2030 लक्ष्य हासिल कर चुके हैं। इस उपलब्धि से राज्य की विकास यात्रा को नई गति मिली हैं। अनुमान हैं,कि आगामी दो-तीन वर्षों में 83 संकेतकों के लक्ष्य भी हासिल कर लिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा, “यह रिपोर्ट इस बात का प्रमाण हैं,कि राज्य और जिले स्तर पर किए जा रहे प्रयास सही दिशा में हैं। आगामी वर्षों में नीतिगत निर्णयों और योजनाओं के निर्माण में यह रिपोर्ट मार्गदर्शक साबित होगी।”












