संदिली सिंह,राउरकेला,14सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
राउरकेला के पानपोष स्थित बीजू पटनायक इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ओडिशा बैडमिंटन संघ (ओएसबीए) के तत्वावधान और सहयोग से तीन दिवसीय राज्यस्तरीय जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट का सफल आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि राउरकेला की अतिरिक्त आरक्षी अधीक्षक श्रावणी नायक ने टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर कहा,कि “युवा पीढ़ी में बैडमिंटन के प्रति बढ़ता उत्साह समाज के लिए सकारात्मक संदेश हैं”।
इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 80 बालक और बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। तीन दिनों तक सिंगल्स, डबल्स और मिक्स डबल्स मुकाबले आयोजित हुए।
🟠टूर्नामेंट परिणाम
🔸️बालक सिंगल्स: विजेता – मयंक भारद्वाज (बालेश्वर), उपविजेता – सौम्यजीत साहू (खोरधा)
🔸️बालिका सिंगल्स: विजेता – गीता श्री दे (सुंदरगढ़), उपविजेता – जेसिका साहू (भद्रक)
🔸️मिक्स डबल्स: विजेता – आयुष त्रिपाठी (कोरापुट) व अस्विका मिश्रा (संबलपुर), उपविजेता – जयकृष्ण गड़िया (संबलपुर) व आद्या पाढ़ी (खोरधा)
🔸️बालक डबल्स: विजेता – दिव्यम केजरीवाल व जॉयेस अग्रवाल (बलांगीर), उपविजेता – श्रीयांश जेना (मयूरभंज) व शुभकेतन मलिक (ढेंकानाल)
🔸️बालिका डबल्स: विजेता – स्वीटी प्रिया प्रधान (रायगढ़ा) व आद्या पाढ़ी (खोरधा), उपविजेता – जेसिका साहू (भद्रक) व सोफिया पाढ़ी (गंजाम)
ओएसबीए के मान्यता प्राप्त तकनीकी अधिकारियों की टीम ने 12 से 14 सितंबर तक आयोजित इस टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया।












