संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,17सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने,आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव में हिस्सा लिया। राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ और ‘अंगीकार-2025’ अभियान, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 एवं लोक कल्याण मेला का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लगभग 11 हजार लाभार्थियों को गृहप्रवेश कराया। उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत और सुनील सोनी तथा रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे भी उपस्थित थे।
🟠मुख्यमंत्री के प्रमुख कार्य और पहल
🔸️राज्य स्तरीय स्वच्छता सुपर लीग टूल-किट का विमोचन
🔸️स्वच्छता की शपथ दिलाना
🔸️पीएम आवास योजना (शहरी) के हितग्राहियों को भवन निर्माण अनुज्ञा पत्र वितरित करना
🔸️पीएम स्वनिधि योजना 2.0 के लाभार्थियों को चेक वितरित करना
🔸️रायपुर नगर निगम के दिवंगत कर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान करना
🔸️डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना
मुख्यमंत्री ने कहा,कि देश में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा योगदान हैं। उन्होंने यह भी कहा,कि स्वच्छता केवल महिलाओं का काम नहीं, बल्कि पुरुषों की जिम्मेदारी भी हैं।
🟠राज्य की उपलब्धियां और योजनाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने बताया,कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ को सात राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं,और बीस हजार से कम आबादी वाले देश के 100 सबसे स्वच्छ शहरों में 58 शहर केवल छत्तीसगढ़ के हैं।
उन्होंने यह भी कहा,कि राज्य विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत बनाने के अपने विजन डॉक्युमेंट-2047 के अनुरूप काम कर रहा हैं।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा,कि प्रधानमंत्री ‘सबका साथ सबका विकास’ के लक्ष्य पर कार्य कर रहे हैं,और अंगीकार-2025 अभियान के तहत हर पात्र परिवार तक आवास पहुँचाने का काम चल रहा हैं। साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 के माध्यम से स्ट्रीट वेंडर्स को लाभ पहुँचाया जा रहा हैं।
🟠स्वच्छता पखवाड़ा और लोक कल्याण योजनाएं
🔸️स्वच्छता पखवाड़ा इस बार ‘स्वच्छोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा हैं।
🔸️सभी नगरीय निकायों में ब्लैक-स्पॉट्स चिन्हांकित कर सफाई अभियान चलाया जाएगा।
🔸️स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत हर नागरिक को अभियान में जोड़कर जन आंदोलन बनाया जाएगा।
नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक आर. एक्का, रायपुर नगर निगम के आयुक्त विश्वदीप, राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के सीईओ शशांक पाण्डेय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण और हितग्राही भी उपस्थित रहे।












