Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 126वीं कड़ी, नवाचार और स्वदेशी उत्पादों पर दिया जोर

संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,28सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित सिंधु पैलेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 126वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा,कि ‘मन की बात’ करोड़ों देशवासियों को जोड़ने, प्रेरित करने और नवाचार व उत्कृष्ट कार्यों को सामने लाने का सशक्त माध्यम हैं।मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह और स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रदेशवासियों को शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा उल्लेखित देश की दो बहादुर बेटियों – लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा की ‘नाविका सागर परिक्रमा’ की सराहना की, जिन्होंने 47,500 किलोमीटर की समुद्री यात्रा 238 दिनों में पूरी कर देश का गौरव बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने कहा,कि देशभर में चल रहे ‘जीएसटी बचत उत्सव’ से जनता को दैनिक जरूरत की वस्तुओं से लेकर कृषि उपकरणों और वाहनों तक में राहत मिल रही हैं। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और खादी वस्त्रों के उपयोग पर जोर दिया।

इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, सीजीएमएससी अध्यक्ष दीपक म्हस्के, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!