संदिली सिंह,अंबिकापुर/छत्तीसगढ़,3अक्टूबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
नवरात्र और दशहरे के अवसर पर गांधीनगर स्थित कृष्ण विहार कॉलोनी में उड़ान महिला समिति के तत्वावधान में गरबा नृत्य एवं रावण दहन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही और पूरे क्षेत्र में उल्लास का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान नगर निगम अंबिकापुर की पहली महिला महापौर मंजूषा भगत का समिति की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा,कि नगर निगम आदर्श कार्यव्यवहार और विकास की गाथा का नया इतिहास रचने के लिए संकल्पित हैं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम के सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी शामिल हुए। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए और समिति की इस सांस्कृतिक पहल की सराहना की।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत गोपाल पाण्डेय और उनकी टीम ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी, साथ ही मंच संचालन भी किया। उनकी भक्ति से सराबोर प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया।इस आयोजन में समिति की सदस्य सुनीता सोनी, कावेरी पाल, सवि चंद्रा, अंजुला मिश्रा, गीता, सुनीता कुशवाहा, कोमल, प्रिया सिंह, पिंकी यादव, शिखा कश्यप सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।कार्यक्रम का समापन रावण दहन के साथ हुआ, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। रावण दहन के दृश्य ने उपस्थित दर्शकों को रोमांच और खुशी से भर दिया।












