Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करम परब पर्व 2025 में हुए शामिल

संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,4अक्टूबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsमुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी स्थित अखिल भारतीय वनवासी आश्रम परिसर में उरांव (सरना) आदिवासी विकास संघ रायपुर द्वारा आयोजित करम पूजा परब 2025 महोत्सव में शामिल हुए।उन्होंने भगवान करम राजा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा,कि “करम परब हमारी संस्कृति और हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर हैं। यह पर्व प्रकृति-प्रेम और पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक हैं। इस संस्कृति और परंपरा को जीवंत बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी और नैतिक कर्तव्य हैं।” उन्होंने सभी को करम परब की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के पदाधिकारी और उरांव (सरना) आदिवासी विकास संघ के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!