Nexis News

छत्तीसगढ़ की धरती सदा से रही हैं साहित्य और संस्कृति की धरा – मुख्यमंत्री ने युवा कवियों को दी नई ऊर्जा

संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,5अक्टूबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsप्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता शबरी की पावन भूमि पर आयोजित राज्य स्तरीय युवा कवि सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि “छत्तीसगढ़ हमेशा से साहित्य और संस्कृति की धरा रही हैं।” उन्होंने महाकवि कालिदास, गजानन माधव मुक्तिबोध और पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जैसे यशस्वी साहित्यकारों को याद करते हुए युवा कवियों को प्रेरित किया।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा,कि यह सम्मेलन केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा कवियों को सीखने और रचनात्मकता के अवसर प्रदान करने का मंच हैं।सम्मेलन में प्रख्यात कवियों शशिकांत यादव, दिनेश बावरा, नीलोत्पल मृणाल, कविता तिवारी और मनु वैशाली ने अपनी कविताओं से श्रोताओं का मन मोह लिया।🟠प्रतियोगिता के विजेता:

🔸️प्रथम: निधि तिवारी (बिलासपुर)

🔸️द्वितीय: मीरा मृदु

🔸️तृतीय: अलीशा शेख (कोरिया)

मुख्यमंत्री ने विजेताओं को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभाओं को मंच देकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण प्रयास हैं।

🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति

🔸️मुख्यमंत्री – विष्णु देव साय

🔸️उपमुख्यमंत्री – अरुण साव

🔸️उच्च शिक्षा मंत्री – टंक राम वर्मा

🔸️महिला एवं बाल विकास मंत्री – लक्ष्मी राजवाड़े

🔸️कौशल विकास मंत्री – गुरु खुशवंत साहेब

🔸️पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री – राजेश अग्रवाल

🔸️विधायक बिलासपुर – मोतीलाल साहू

🔸️राज्य युवा आयोग अध्यक्ष – विश्व विजय सिंह तोमर

🔸️प्रतिष्ठित कवि – शशिकांत यादव, दिनेश बावरा, नीलोत्पल मृणाल, कविता तिवारी, मनु वैशाली

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!