संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/7अक्टूबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
कोरबा जिले की लखनी साहू, ई. विश्वेश्वरैया इंजीनियरिंग कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेविका, को उनके समर्पण और समाजसेवा के लिए “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार (2022-23)” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें प्रदान किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लखनी साहू को हार्दिक बधाई देते हुए कहा,कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने समाज सेवा और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) में योगदान के लिए लखनी साहू के प्रयासों की सराहना की।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा,कि राज्य सरकार युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर उन्हें समाज निर्माण और राज्य के नवोदय में सहभागी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।












