संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़/7अक्टूबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी के लिए,किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल पंजीयन अनिवार्य किया हैं। पोर्टल पर पंजीकरण के बाद किसान को मिलेगा यूनिक फार्मर आईडी (Unique Farmer ID), जो आधार लिंक्ड डेटाबेस में दर्ज होगी और शासन की योजनाओं का लाभ सीधे वास्तविक किसानों तक पहुँचाने में मदद करेगी।
खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया,कि अब तक 21.47 लाख किसानों ने पंजीकरण कर लिया हैं। शेष किसान 31 अक्टूबर 2025 तक अपने नजदीकी सहकारी समिति या केंद्र में जाकर पंजीयन करा सकते हैं।
इस वर्ष राज्य के 13,879 ग्रामों में डिजिटल क्रॉप सर्वे पूरा किया गया है। 2 से 14 अक्टूबर 2025 तक ग्राम सभाओं में सर्वे रिपोर्ट का पठन और प्रदर्शन किया जा रहा हैं। जिला कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इसकी सतत निगरानी की जा रही हैं।
एग्रीस्टैक पोर्टल और ई-केवाईसी व्यवस्था से प्रक्रिया में पारदर्शिता, सटीकता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित होगा। यह कदम “डिजिटल एग्रीकल्चर और गुड गवर्नेंस” की दिशा में राज्य का सशक्त प्रयास हैं।किसान किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर संपर्क कर सकते हैं।












