संदिली सिंह,जशपुर/छत्तीसगढ़,28अक्टूबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ,जशपुर जिले के प्रसिद्ध दुलदुला छठ घाट पहुँचकर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री के आगमन से छठ घाट पर श्रद्धालुओं में उल्लास का माहौल देखने को मिला। हजारों की संख्या में महिलाएँ व श्रद्धालु सूर्य उपासना के इस पवित्र पर्व में शामिल हुए। पूजा के दौरान घाट पर लोकगीतों की मधुर ध्वनि और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
🟠मुख्यमंत्री ने दी छठ पर्व की शुभकामनाएँ
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि —
“छठ महापर्व सूर्य उपासना और स्वच्छता का प्रतीक हैं। यह पर्व हमें अनुशासन, संयम और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश देता हैं। जनता के आशीर्वाद और विश्वास से ही मुझे जनसेवा का अवसर प्राप्त हुआ हैं, और मैं निरंतर छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
🟠दुलदुला छठ घाट का होगा सौन्दर्यीकरण
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान दुलदुला क्षेत्रवासियों की माँग पर,दुलदुला छठ घाट के सौन्दर्यीकरण की घोषणा की। उन्होंने कहा,कि आगामी छठ पर्व तक इस घाट का सौन्दर्यीकरण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।
उन्होंने बताया,कि कुनकुरी छठ घाट का सौन्दर्यीकरण लगभग ₹5 करोड़ 17 लाख की लागत से किया गया हैं, जहाँ इस वर्ष हजारों महिलाएँ श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा,कि इसी तरह राज्यभर के धार्मिक स्थलों और पारंपरिक पर्व स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं।
🟠छठ घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
छठ महापर्व के अवसर पर दुलदुला घाट पर आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। महिलाएँ पारंपरिक परिधान में सजे फल-फूल और पूजा सामग्री के साथ घाट पहुँचीं और अस्त होते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। घाट पर सुरक्षा और व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष इंतज़ाम किए गए थे।
🟠प्रमुख उपस्थिति
🔸️मुख्यमंत्री – विष्णु देव साय
🔸️मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी – कौशल्या साय
🔸️जिला पंचायत उपाध्यक्ष – शौर्य प्रताप सिंह जूदेव
🔸️जनपद पंचायत अध्यक्ष – रामकुमार सिंह
🔸️आईजी – दीपक कुमार झा
🔸️कलेक्टर – रोहित व्यास
🔸️पुलिस अधीक्षक – शशिमोहन सिंह
🔸️व्रती महिलाएँ एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु ग्रामीणजन












