संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,30जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ के प्रमुख सामाजिक संगठन सर्व यादव समाज ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए,बलरामपुर-रामानुजगंज जिला पंचायत के पूर्व सभापति राजेश यादव को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया हैं। इस नियुक्ति की घोषणा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने की।संगठन ने बताया,कि राजेश यादव के लंबे सामाजिक और राजनीतिक अनुभव तथा समाज के प्रति निरंतर योगदान को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। नेतृत्व का मानना है कि उनके अनुभव से संगठन को प्रदेशभर में नई मजबूती मिलेगी।
इस नियुक्ति से रामानुजगंज से रायपुर तक यादव समाज में उत्साह का माहौल हैं। समाज के लोगों और शुभचिंतकों ने राजेश यादव को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।












