संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,30जनवरी2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में, ऊर्जा विभाग के कार्यों की उच्च स्तरीय समीक्षा करते हुए कहा कि बिजली आमजन की मूलभूत आवश्यकता हैं,और इसकी निर्बाध आपूर्ति सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने भविष्य की बढ़ती मांग को देखते हुए ऊर्जा अवसंरचना के समयबद्ध विस्तार के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने ऑफ-ग्रिड गांवों को शीघ्र ग्रिड से जोड़ने, ट्रांसमिशन व वितरण व्यवस्था को मजबूत करने तथा बस्तर के दूरस्थ इलाकों में ग्रिड आधारित विद्युतीकरण को तेज करने पर जोर दिया।
उन्होंने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम बताते हुए, उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ाने, सोलर पैनल स्थापना प्रक्रिया सरल करने और सभी शासकीय भवनों में सोलर पैनल लगाने के निर्देश दिए। साथ ही स्मार्ट मीटर और सोलर योजनाओं को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा।
बैठक में बताया गया,कि पिछले दो वर्षों में राज्य की ट्रांसफार्मर क्षमता 24,227 एमवीए से बढ़कर 27,820 एमवीए हो गई हैं। मुख्यमंत्री ने लंबित बिजली बिलों के समाधान के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने तथा नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ाने के निर्देश भी दिए।












