Nexis News

कलेक्टर की अध्यक्षता में राइस मिलर्स की बैठक संपन्न

संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,4फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsकलेक्टर राजेन्द्र कटारा की अध्यक्षता में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के राइस मिलर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में धान उठाव, मिलिंग एवं चावल जमा करने की प्रक्रिया को शासन के निर्देशानुसार सुचारू, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि धान उठाव से लेकर मिलिंग एवं चावल जमा करने तक की सभी प्रक्रियाओं में शासन द्वारा निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने गाड़ियों की आवाजाही, लोडिंग, धान परिवहन एवं मिलिंग से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने राइस मिलर्स को समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा,कि किसी भी स्तर पर अनियमितता न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी सतत निगरानी रखने एवं पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए।बैठक में जिला खाद्य अधिकारी विनय कुजूर, जिला विपणन अधिकारी प्रीतिका पूजा केरकेट्टा सहित जिले के राइस मिलर्स उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!