Nexis News

कृषि विभाग में विभिन्न पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,4फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

उप संचालक कृषि रामचन्द्र भगत ने जानकारी दी हैं, कि कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा GCF-7 फंडेड परियोजना “Promotion of Sustainable Food System in India through Transforming Rice-Wheat System in Chhattisgarh” के अंतर्गत विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी।

परियोजना के तहत जिला स्तर पर फूड सिस्टम एवं आईएनआरएम एक्सपर्ट के 01 पद, डिस्ट्रिक्ट इंस्टीट्यूशन एक्सपर्ट के 01 पद, डिस्ट्रिक्ट एग्रोनोमी एक्सपर्ट के 01 पद तथा विकासखंड स्तर पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के 06 पद एवं ब्लॉक फैसिलिटेटर के 06 पदों पर भर्ती की जाएगी।निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 20 फरवरी 2026 तक अपने आवेदन रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय उप संचालक कृषि, कृषि विभाग बलरामपुर में जमा कर सकते हैं।

भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन प्रारूप विभागीय वेबसाइट agriportal.cg.nic.in एवं जिले की वेबसाइट balrampur.cg.gov.in से प्राप्त किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए fao-agri@cg.gov.in पर भी संपर्क किया जा सकता हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!