Nexis News

पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स से युवाओं को मिल रहे रोजगार के नए अवसर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,5फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक अलग ही अंदाज़ में नजर आए। उन्होंने जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल मयाली नेचर कैंप में 10 रुपये का प्रवेश टिकट स्वयं कटाकर साहसिक खेल गतिविधियों का आनंद लिया और आम नागरिकों को नियमों के पालन,पारदर्शिता एवं समानता का सशक्त संदेश दिया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा,कि पर्यटन एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स न केवल प्रदेश के पर्यटन को नई पहचान दे रहे हैं,बल्कि इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय, विधायक गोमती साय,छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह,पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य सहित जनप्रतिनिधि,अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने नेचर कैंप में विकसित अधोसंरचनाओं, सुरक्षा व्यवस्था,पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा,कि प्रकृति-आधारित पर्यटन एवं साहसिक गतिविधियां पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाती हैं।

🟠मुख्यमंत्री ने 4 नए एडवेंचर स्पोर्ट्स का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय ने मयाली नेचर कैंप में स्पोर्ट्स मोटर बाइक (ATV) स्वयं चलाकर साहसिक पर्यटन का अनुभव लिया। इसके साथ ही उन्होंने बैलून शूटिंग में सटीक निशाना लगाकर इस खेल का शुभारंभ किया।उन्होंने आर्चरी शूटिंग में तीर चलाकर निशाना साधा तथा माउंटेन साइक्लिंग का शुभारंभ करते हुए स्वयं साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। इसके अतिरिक्त नेचर कैंप में स्थापित वॉल क्लाइंबिंग बोर्ड का भी मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर वॉल क्लाइंबर तेज सिंह एवं तेजल भगत ने मुख्यमंत्री के समक्ष वॉल क्लाइंबिंग कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया,जिसकी मुख्यमंत्री ने सराहना की। मुख्यमंत्री साय बॉक्स क्रिकेट में भी हाथ आजमाते नजर आए और आकर्षक शॉट्स लगाकर खेल प्रेमियों का उत्साह बढ़ाया।मुख्यमंत्री ने मयाली नेचर कैंप स्थित कैक्टस गार्डन का भी अवलोकन किया, जहां विभिन्न प्रजातियों के कैक्टस लगाए गए हैं। वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार ने कैक्टस के औषधीय महत्व की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!