Nexis News

सीएम साय का बस्तर दौरा,धान खरीदी का आखिरी पड़ाव और अमित शाह के आगमन की तैयारी

संदिली सिंह,न्यूज डेस्क,6फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ में आज राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों की भारी गहमागहमी रहने वाली हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जहां बस्तर के दौरे पर रहेंगे, वहीं धान खरीदी और एसएससी परीक्षाओं को लेकर भी प्रदेश में हलचल तेज हैं। आइए डालते हैं,आज की बड़ी खबरों पर एक नजर:

​1. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का शेड्यूल : दुर्ग से जगदलपुर तक कार्यक्रमों की झड़ी

​🔸️मुख्यमंत्री आज तीन जिलों—दुर्ग, रायपुर और जगदलपुर—के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

​🔸️दुर्ग: सुबह 11 बजे PWD रेस्ट हाउस में अहम बैठक।

​🔸️जगदलपुर: शाम 5:25 बजे कुम्हड़ाकोट में ‘जनजातीय गौरव वाटिका’ का लोकार्पण।

​🔸️विशेष कार्यक्रम: पुनर्वासितों को टूलकिट वितरण और शासन की योजनाओं के हितग्राहियों से सीधा संवाद। मुख्यमंत्री आज रात्रि विश्राम जगदलपुर सर्किट हाउस में ही करेंगे।

​2. धान खरीदी: किसानों के पास कल अंतिम मौका

​🔸️छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाअभियान अब अपने अंतिम पड़ाव पर हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बढ़ाई गई समय सीमा का कल (7 फरवरी) आखिरी दिन हैं।

​🔸️कौन बेच सकेगा धान: 10 जनवरी के बाद टोकन कटाने वाले किसान पात्र होंगे।

​🔸️विशेष ध्यान: 28, 29 और 30 जनवरी के पुराने टोकनधारी किसान कल अपना धान बेच सकेंगे।

​3. तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं अमित शाह: नक्सलवाद पर होगी ‘हाई लेवल’ मीटिंग

🔸️​केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल (7 फरवरी) रायपुर पहुंच रहे हैं। उनका यह दौरा सुरक्षा और विकास के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा हैं।

🔸️​8 फरवरी: नक्सलवाद के खात्मे पर सुबह 11 से शाम 5 बजे तक हाई लेवल मीटिंग। शाम को ‘शिफ्टिंग द लेंस’ नेशनल कॉन्क्लेव में हिस्सा लेंगे।

​🔸️9 फरवरी: बस्तर पंडूम के समापन कार्यक्रम में दंतेवाड़ा/जगदलपुर में शामिल होंगे।

​4. एसएससी (MTS) परीक्षा 2025 का आगाज

​🔸️आज से एसएससी एमटीएस की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। रायपुर में प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

🔸️परीक्षा केंद्र: प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मुरा (विधानसभा रोड)।

🔸️नोडल अधिकारी: सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किण्डो को जिम्मेदारी दी गई हैं।

5.​कांग्रेस की घेराबंदी: धनेंद्र साहू की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

​प्रदेश की सियासत में आज विपक्ष भी हमलावर रहेगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू दोपहर 1:00 बजे राजीव भवन (कांग्रेस मुख्यालय) में एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। माना जा रहा हैं,कि वे प्रदेश के किसी ज्वलंत मुद्दे पर सरकार को घेर सकते हैं।

​संपादकीय नोट: आज की इन बड़ी खबरों पर हमारी टीम की नजर बनी रहेगी। पल-पल के अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!