संदिली सिंह,सारंगढ़,छत्तीसगढ़,9फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय, सारंगढ़ में वार्षिक स्नेह सम्मेलन, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य और उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक और रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का दिल जीत लिया। पूरे आयोजन के दौरान महाविद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और रचनात्मक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष ममता राजीव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, सत्ताधारी दल की जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, वरिष्ठ सदस्य अरविन्द हरिप्रिया, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, तहसीलदार प्रकाश पटेल, आयोजक प्रभारी प्राचार्य रामचंद्र भैना, लोकेश्वर पटेल, रमेश सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
🟠युवाओं को मिला प्रेरणा का संदेश
अतिथियों ने अपने संबोधन में छात्राओं को आत्मविश्वास,अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा,कि ऐसे शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं और उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं।कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण और स्मरणीय पलों के साथ किया गया।












