Nexis News

फिजूलखर्ची छोड़कर बाबा गुरु घासीदास के बताए सादगी विवाह को अपनाने का समय : केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

संदिली सिंह,सारंगढ़,छत्तीसगढ़,9फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब रविवार को सारंगढ़ प्रवास पर रहे। इस दौरान वे प्रदेश स्तरीय सतनामी समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए और समाज को सादगी, संस्कार व एकता का संदेश दिया।अपने संबोधन में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी द्वारा बताए गए,सादा जीवन और सादगी विवाह की परंपरा को आज गर्व के साथ अपनाने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि आज विवाह दिखावे और फिजूलखर्ची का माध्यम बन गया हैं, जिसके कारण लोग कर्ज लेकर भी शादियां करने को मजबूर हैं।

“दिखावे से हटकर सादगी विवाह की राह बाबा गुरु घासीदास जी ने बहुत पहले दिखा दी थी, जिसमें न कोई अनावश्यक खर्च हैं और न ही सामाजिक दबाव,”—मंत्री ने कहा।

🟠सतनामी समाज के लिए सरकार की निरंतर पहल

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सतनामी समाज के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा,कि सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र पर सरकार लगातार कार्य कर रही हैं।

उन्होंने बताया,कि गिरौदपुरी, भंडारपुरी, लालपुर धाम सहित गुरु घासीदास बाबा के मेला आयोजनों के लिए करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत की गई हैं,जिससे धार्मिक स्थलों का विकास सुनिश्चित हो रहा हैं।

मंत्री ने कहा,कि सारंगढ़ में प्रतिवर्ष बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती का आयोजन किया जाता हैं,जिसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा स्वीकृत राशि आज भी जारी हैं। उन्होंने यह भी बताया,कि राज्य सरकार द्वारा सीजीपीएससी की निःशुल्क कोचिंग, पायलट प्रोजेक्ट और शिक्षा से जुड़े कई नवाचार शुरू किए गए हैं, जिससे समाज के युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा हैं।

🟠समाज में प्रेम और संस्कार की जरूरत

मंत्री ने कहा,कि सादगी विवाह से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सम्मान की भावना मजबूत होती हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे दिखावे से दूर रहकर संस्कारों को प्राथमिकता दें।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, सदस्य लता लक्षमे, सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनवानी, पूर्व विधायक सनम जांगड़े, केराबाई मनोहर, निर्मल सिन्हा, सत्ता दल जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, सुभाष जालान, अजय गोपाल, वेदराम जांगड़े, हरिनाथ खूंटे, शिव कुमारी चौहान, बी.डी. भारद्वाज, आयोजक अजय कोसले सहित बड़ी संख्या में युवक-युवती, पालक, सतनामी विकास परिषद के सदस्य एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!