संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,9फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
रायपुर से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई हैं। बलौदाबाजार से रायपुर आ रही,एक यात्री बस में खरोरा थाना क्षेत्र के भैंसा गांव के पास अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक और कंडक्टर की सूझबूझ से बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस धू-धू कर जल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं,मामले की जांच जारी हैं।
गनीमत यह रही,कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।












