Nexis News

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,10फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सोमवार को उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा भूमि की गाइडलाइन दरों के पुनर्मूल्यांकन और उसमें रियायत दिए जाने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को गजमाला पहनाकर सम्मानित किया। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा,कि इस फैसले से प्रदेश के रियल एस्टेट क्षेत्र को नई गति मिलेगी और आम नागरिकों को भी बड़ी राहत प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि राज्य सरकार जनता के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। भूमि गाइडलाइन दरों में संशोधन करते समय यह सुनिश्चित किया गया है कि किसानों,आम नागरिकों, व्यवसायियों और निवेशकों सहित सभी वर्गों को सहूलियत मिले। उन्होंने कहा कि नई गाइडलाइन दरों से न केवल संपत्ति लेनदेन आसान होगा, बल्कि इससे आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र आहूजा सहित दीपक रहेजा, राजीव अग्रवाल, विजय पिंजानी,अजय अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, मुलकराज शर्मा, रजत चाबड़ा, विलास सुतार, विनोद छितिजा, विजय मोटवानी, सनी सेवलानी तथा गौरव खेतपाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!