संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,7जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
1.रायपुर से बड़ी खबर : सेंट्रल बैंक के जोनल ऑफिस में लगी भीषण आग, कई अहम रिकॉर्ड जलकर खाक। राजधानी रायपुर के व्यस्त इलाके में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस में सुबह भीषण आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बैंक के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और लॉकर रूम के पास के रिकॉर्ड्स जल गए हैं। शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा हैं।
2.रामसर साइट की सूची में नया नाम : भारत का 100वां रामसर स्थल घोषित, छत्तीसगढ़ के पर्यावरण प्रेमियों में उत्साह, भारत सरकार ने देश के 100वें रामसर साइट की आधिकारिक घोषणा की हैं। इस वैश्विक उपलब्धि के बाद छत्तीसगढ़ वन विभाग भी राज्य के तीन नए आर्द्रभूमि क्षेत्रों को रामसर साइट का दर्जा दिलाने के लिए केंद्र को नया प्रस्ताव भेजने की तैयारी में जुट गया हैं।
3.वाड्रफनगर में बड़ा बवाल : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के निर्माण कार्य में बाल श्रम का भंडाफोड़। छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया हैं। पीएचई विभाग के अंतर्गत चल रहे एक सरकारी निर्माण कार्य में नन्हे स्कूली बच्चों से ईंटें उठवाई जा रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सिस्टम और ठेकेदारों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं।
4.बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : पत्नी भले ही पति से 3 गुना ज्यादा कमाती हो, केस लड़ने का खर्च पति को ही देना होगा, उच्च न्यायालय ने एक घरेलू विवाद और भरण-पोषण के मामले में ऐतिहासिक व्यवस्था दी हैं। कोर्ट ने कहा कि कानूनी लड़ाई के दौरान अदालती खर्च उठाना पति की संवैधानिक जिम्मेदारी हैं, भले ही पत्नी आर्थिक रूप से अधिक सक्षम क्यों न हो।
5.प्रदेशव्यापी तहसीलदार हड़ताल अपडेट : आज टूट सकता है गतिरोध, मुख्यमंत्री सचिवालय ने राजस्व अधिकारियों को चर्चा के लिए बुलाया भाजपा विधायक पर कार्रवाई की मांग को लेकर पिछले 4 दिनों से सामूहिक अवकाश पर चल रहे प्रदेश के 500 से अधिक तहसीलदारों की हड़ताल आज समाप्त हो सकती हैं। आम जनता की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए सरकार ने आज सुबह उच्च स्तरीय बैठक बुलाई हैं।
6.दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पति की गाढ़ी कमाई मायके भेजने वाली पत्नी और साला ₹23 लाख की चोरी के आरोप में गिरफ्तार, दुर्ग जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया हैं, जहां एक पति ने अपने ही घर से ₹23 लाख के जेवरात और कैश चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उसकी पत्नी और साले ने मिलकर ही इस पूरी चोरी को अंजाम दिया था और पैसे मायके शिफ्ट कर दिए थे।
7.बस्तर और सरगुजा में मौसम का मिजाज बदला: सुबह से छाए घने बादल, कुछ इलाकों में रिमझिम बौछारें शुरू, रायपुर मौसम केंद्र के ताजा सैटेलाइट इनपुट के अनुसार, बस्तर संभाग और सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में प्री-मानसून की तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी किया हैं।
8.CGPSC घोटाला जांच : सीबीआई की एक टीम आज रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना, ज़ब्त हार्ड डिस्क सौंपी जाएगी।पीएससी भर्ती विसंगतियों की जांच को अंतिम चरण में पहुंचाते हुए सीबीआई की टीम पूर्व परीक्षा नियंत्रक के ठिकानों से ज़ब्त किए गए डिजिटल कस्टडी और डेटा को सेंट्रल फॉरेंसिक लैब दिल्ली भेज रही हैं, ताकि डिलीट किए गए डेटा की फाइनल रिपोर्ट मिल सके।
9.खरीफ सीजन की चेतावनी: कृषि विभाग ने निजी वितरकों को दी चेतावनी—’खाद-बीज की ओवररेटिंग की तो रद्द होगा लाइसेंस’, मानसून के आगमन से पहले सहकारी समितियों और निजी दुकानों पर किसानों की भारी भीड़ को देखते हुए कृषि मंत्री ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। उड़नदस्ता टीमों को आज सुबह से ही मैदान में औचक निरीक्षण के लिए उतारा गया हैं।
10.हसदेव एक्सप्रेस आज से नए समय पर: रायपुर-कोरबा के यात्रियों के लिए रेलवे ने जारी की नई समय-सारणी, ट्रेन के रोजाना परिचालन शुरू होने के बाद आज सुबह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने नया टाइम-टेबल लागू कर दिया हैं। यात्री अब बदले हुए समय के अनुसार यात्रा कर रहे हैं, जिससे सुबह के वक्त स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी गई।












