Nexis News

सरगुजा-बलरामपुर के लोग ध्यान दें! कल सुबह 3 घंटे गुल रहेगी बिजली, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

डेस्क न्यूज,अंबिकापुर,बलरामपुर,छत्तीसगढ़/

08जून2026

सरगुजा और बलरामपुर जिले के निवासियों के लिए एक जरूरी खबर हैं। अगर आपके पास बिजली से जुड़ा कोई जरूरी काम हैं, तो उसे सुबह होने से पहले या दोपहर में निपटाने की प्लानिंग कर लें। कल यानी मंगलवार, 9 जून को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक दोनों जिलों में बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।

🟠क्यों बंद रहेगी बिजली?

विद्युत विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, विश्रामपुर के बड़े (220/132 केवी) सबस्टेशन में कुछ जरूरी मरम्मत और रखरखाव (मेंटेनेंस) का काम किया जाना हैं। भविष्य में बिजली की सप्लाई बेहतर रहे और कोई बड़ा फॉल्ट न हो, इसलिए यह इमरजेंसी शटडाउन लिया जा रहा हैं।

🟠कहाँ-कहाँ पड़ेगा असर?

इस मेंटेनेंस काम का असर काफी बड़ा होने वाला हैं:

🔸️सरगुजा जिला: इसके अंतर्गत आने वाले सभी सबस्टेशन और उनसे जुड़े इलाके प्रभावित रहेंगे।

🔸️बलरामपुर जिला: जिले के सभी इलाकों में इस दौरान लाइट गोल रहेगी।

🔸️सबस्टेशन से निकलने वाली सभी लाइनें (फीडर) बंद रहने के कारण इन 3 घंटों में बिजली पूरी तरह गुल रहेगी।

🟠बिजली विभाग की अपील:

विभाग ने सभी आम नागरिकों और व्यापारियों से अनुरोध किया हैं,कि वे इस शटडाउन के दौरान सहयोग करें और अपने पानी भरने या अन्य जरूरी काम सुबह 8 बजे से पहले ही निपटा लें। काम पूरा होते ही बिजली सप्लाई तुरंत शुरू कर दी जाएगी।

नेक्सस न्यूज़ ब्यूरो की रिपोर्ट। अपने आस-पास की हर अपडेट के लिए जुड़े रहें हमारे पोर्टल के साथ।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!