Nexis News

शंकरगढ़ में मिली मुक्तांजलि शव वाहन की सुविधा, ग्रामीणों को बड़ी राहत

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,09जून 2026

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी की संवेदनशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता से जिले के सुदूर वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग पूरी हो गई हैं। विकासखंड शंकरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 1099 मुक्तांजलि शव वाहन की स्थायी सुविधा उपलब्ध करा दी गई हैं। इससे अब दुःख और संकट की घड़ी में शोकाकुल परिवारों को पार्थिव देह को गृह ग्राम तक ले जाने के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

गौरतलब हैं,कि सामरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शंकरगढ़, कुसमी और राजपुर विकासखंड के शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में अब तक शव वाहन की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। सुदूर वनांचल और भौगोलिक दृष्टि से दुर्गम इन क्षेत्रों में किसी अप्रिय घटना या मृत्यु होने की स्थिति में मृतक के परिजनों को पार्थिव देह को घर तक पहुंचाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार जिला मुख्यालय से शव वाहन पहुंचने में लंबा समय लग जाता था, जिससे शोक संतप्त परिवारों को परेशानियां होती थी।

आमजनों की इस गंभीर समस्या को कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने संवेदनशीलता के साथ संज्ञान में, लिया और इसके स्थायी समाधान के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में 1099 मुक्तांजलि शव वाहन उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे अब क्षेत्र के लोगों को समय पर और निःशुल्क शव वाहन सेवा मिल सकेगी। शंकरगढ़ में मुक्तांजलि वाहन की उपलब्धता से न केवल शंकरगढ़ विकासखंड, बल्कि समीपवर्ती विकासखंड राजपुर और कुसमी के ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा।कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा,कि प्रशासन का प्रयास हैं,कि आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं और समस्याओं का त्वरित समाधान करना हमारी प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा,कि अब मुक्तांजलि वाहन की उपलब्धता से दुःख की घड़ी में प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता मिल सकेगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!