Nexis News

भोरमदेव में सजा संभागीय सरस मेला, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण का सशक्त मंच

न्यूज डेस्क,कवर्धा,छत्तीसगढ़,4अगस्त 2026

कबीरधाम जिले के विश्व प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर परिसर में सोमवार से पांच दिवसीय संभागीय सरस मेला का शुभारंभ हुआ। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मेले का उद्घाटन करते हुए कहा,कि सरस मेला ग्रामीण उद्यमिता, महिला सशक्तिकरण और स्वदेशी उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़ी महिलाओं को ऐसे आयोजन स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की नई दिशा देते हैं।🟠50 से अधिक स्टॉलों पर मिल रहे स्वदेशी और जैविक उत्पाद

मेले में दुर्ग संभाग के कबीरधाम, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सहित अन्य जिलों के महिला स्व-सहायता समूहों ने 50 से अधिक स्टॉल लगाए हैं। यहां मिलेट उत्पाद, कोदो-कुटकी, ब्लैक राइस, मसाले, अचार, पापड़, अगरबत्ती, दोना-पत्तल, हैंडबैग, हस्तशिल्प, बांस-बेंत के उत्पाद और घरेलू सजावटी सामान किफायती दरों पर उपलब्ध हैं।

🟠उपमुख्यमंत्री ने स्टॉलों से की खरीदारी

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और महिला समूहों से उनके उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने स्टॉलों से खरीदारी कर स्व-सहायता समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया तथा उनके सफल व्यवसाय की शुभकामनाएं दीं।🟠6 अगस्त तक चलेगा मेला

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया,कि सरस मेला 6 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा,कि यह आयोजन केवल खरीदारी का अवसर नहीं,बल्कि ग्रामीण उद्यमिता, महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। जिला पंचायत सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने लोगों से अपील की कि बाबा भोरमदेव के दर्शन के साथ सरस मेले का भी लाभ उठाएं और स्वदेशी उत्पादों की खरीद कर ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सहयोग करें।

🟠सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

मेले में प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तरुणा साहू की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल, बोड़ला के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे आयोजन को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!