Nexis News

कलेक्टर परिसर से बिना टेंडर कबाड़ बिक्री का आरोप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप,विभाग ने स्वीकारा ₹3 हजार में बेचा स्क्रैप

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,4अगस्त 2026

सरगुजा कलेक्टर परिसर स्थित अंत्यावसायी विभाग से,शासकीय स्क्रैप (कबाड़) की बिक्री को लेकर विवाद खड़ा हो गया हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कबाड़ से लदा ठेला कलेक्टर परिसर से बाहर निकलता दिखाई दे रहा हैं। वीडियो में कबाड़ी यह दावा करता सुनाई देता हैं,कि विभाग की अधिकारी ने उसे ₹3,000 में कबाड़ बेचा हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।🟠वायरल वीडियो के बाद शुरू हुई चर्चा

जानकारी के अनुसार,भवन मरम्मत के दौरान निकले लोहे के सरिए एवं अन्य स्क्रैप को कबाड़ी को बेच दिया गया। वायरल वीडियो में लोगों द्वारा पूछे जाने पर कबाड़ी बिक्री की बात स्वीकार करता नजर आता हैं, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया।

🟠प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवाल

मामले में सवाल यह उठ रहे हैं,कि शासकीय स्क्रैप का निस्तारण निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के तहत किया गया या नहीं। स्थानीय लोगों का आरोप हैं,कि बिक्री बिना निर्धारित प्रक्रिया के की गई। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक स्तर पर अभी तक किसी जांच रिपोर्ट या निष्कर्ष की जानकारी सामने नहीं आई हैं।🟠अधिकारी ने बिक्री की पुष्टि की

इस संबंध में अंत्यावसायी विभाग की मुख्य कार्यपालन अभियंता मंजूषी कच्छप ने बताया,कि विभाग द्वारा ₹3,000 में स्क्रैप बेचा गया हैं,तथा बिक्री से प्राप्त राशि शासकीय खजाने में जमा कराई जाएगी।फिलहाल, यह स्पष्ट होना बाकी हैं,कि स्क्रैप का निस्तारण संबंधित शासकीय नियमों और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप किया गया था या नहीं। मामले में अब प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!