संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,18जून2026
वीरता, साहस और देशभक्ति की प्रतीक वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर,आज राजभवन स्थित लोक भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में , केंद्रीय राज्य मंत्री तथा सांसद ने भी वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को नमन करते हुए उनके अद्वितीय बलिदान और राष्ट्रप्रेम को स्मरण किया।
इस दौरान राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपस्थित जनों ने रानी लक्ष्मीबाई के साहस, नेतृत्व और मातृभूमि के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को प्रेरणादायी बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।












